पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
अमौर: प्रखंड क्षेत्र के नितेन्दर पंचायत अंतर्गत नितेन्दर गांव के रेहका टोल बालूगंज में होने वाले 6 दिवसीय आकाश यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा बजरंगबली चौक से होते हुए पलसा पूल के पास परमान नदी में पंडित सूर्य कांत झा, चंद्रलोक नाथ झा, विश्वनाथ झा, आनंद झा एवं वैदिकआचार्ज केदारनाथ झा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ जल अभिषेक कर पुण: यज्ञ स्थल में पहुंचकर यज्ञ स्थल का परिक्रमा कर यज्ञ को प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में 1008 कन्याओं ने भाग लिया।
जिसके बाद वैदिक रीति रिवाज के अनुसार सभी शिव पार्वती के एकावन रूप के अवतार के मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा डालकर मानस पाठ के साथ यज्ञ को शुभारंभ किया गया।यज्ञ स्थल मे बाहर से आनेवाले भक्तोंजनो के लिए भंडारा का भी आयोजन किया गया है। साथ ही 22 कीर्तन मंडली लगातार रामधुन 6 दिनों तक गाते रहेंगे।
कलश यात्रा मे प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद, अंचालाधिकिरी सहदुल हक,थानाध्यक्ष सहित प्रशासन कि पुख्ता व्यवस्था के साथ मौजूद थे।