Top News

जनता राज मोर्चा के अध्यक्ष ने अपने जन्मदिवस पर असहायों के बीच किया कंबल का वितरण।

वैशाली से लाल बाबू महतो की रिपोर्ट

वैशाली : जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के महिसौर पंचायत अंतर्गत कल्याणी चौक के समीप स्थित संत जेवियर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में जनता राज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता सह मोर्चा के संरक्षक अरुण कुमार सिंह कुशवाहा उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जाप के प्रखंड अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार राजू ने की वहीं संचालन कौशल किशोर ने किया. लोगों को संबोधित करते हुए मोर्चा के संरक्षक सह मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि गरीब एवं असहाय लोग इस भीषण ठंड में ठिठुरते रहते हैं


लेकिन सरकारी स्तर पर इनका कुछ ख्याल नहीं रखा जाता है. विशेष ठंड पड़ने पर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अलाव की व्यवस्था कर दी जाती है वह भी केवल कागजी खानापूर्ति होती है. उससे लोगों को समुचित लाभ नहीं मिल पाता है. जनता राज मोर्चा का यह कार्यक्रम काबिले तारीफ है. उन्होंने आशा व्यक्त की, कि कंबल मिलने से लोगों को इस ठंड में बड़ी राहत मिलेगी. वहीं जनता राज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब एवं सहयोग के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसमें स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा जरुरतमंद लोगों का चयन कर उन्हें ठंड से बचने के लिए कंबल दिया गया है

आगे भी स्थानीय लोगों को निर्देश दिया गया है कि जो जरूरतमंद लोग हैं उन्हें चिन्हित कर सूची बना लें उन्हें भी जल्द कंबल उपलब्ध करा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने ने बताया कि समय समय पर विभिन्न तरह की आपदाओं में भी मोर्चा लोगों को सहयोग करती रहती हैं. उसी के तहत आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर आज यह कार्यक्रम रखें हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पन्नालाल राय, राजेंद्र राय, प्रेमी राय, राकेश, अमरेंद्र, पंकज, संतोष, बबलू, मनोज शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post