Top News

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई

पूर्णियां/सिटी हलचल न्यूज 

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। जयप्रकाश समाज सेवा संस्थान में सर्वप्रथम उनके आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के सचिव कुमार उत्तम सिंह ने लोकनायक को एक महान योद्धा बताते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए और यातनाएं सही। एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में उन्होंने नेपाल तक भूमिगत होकर आंदोलन किया। देश में संपूर्ण क्रांति के प्रणेता के रूप में ऐसा संग्राम किया


तत्कालीन सरकार को जाना पड़ा और पूरा भारत आज भी आंदोलन को याद करता है। लोकनायक ने राजनीति में जो इमानदारी कर्तव्य निष्ठा की मिसाल कायम की वह आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। हम आज इसलिए भी ऐसे महामानव को याद कर गौरवान्वित होते हैं क्योंकि इसी स्थान पर बैठकर वह असहयोग आंदोलन की अगुवाई करते थे इसलिए भी इस स्थान का एक अलग महत्व है। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र एवं नौजवान उपस्थित थे। इसके अलावे बड़ी संख्या में महिलाएं भी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post