Top News

थाना से पुरब महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित आवासीय घर को चोरो ने निशाना बनाकर घटना को अंजाम देकर फरार।

मुरलीगंज/सिटी हलचल न्यूज़ 

मधेपुरा : मुरलीगंज में भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह के मामा के आवासीय घर में शुक्रवार की रात भीषण चोरी होने की घटना सामने आई है। बदमाशो ने घर तथा गोदरेज का ताला तोड़कर लगभग 14 लाख से अधिक किमत के सोना चांदी का जेवरात चोरी किया है। शनिवार की सुबह करीब चोरी के वारदात की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से पुलिस जांच शुरू कर दिया है। साथ हीं टेक्निकल सेल की टीम भी स्थल जांच कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। नगर पंचायत के वार्ड दस प्रोफेसर काॅलोनी स्थित दिवंगत प्रो चतुर आनंद सिंह के घर में शुक्रवार की देर रात बदमाशो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है


बताया गया कि पुलिस थाना से पुरब महज पचास मीटर की दूरी पर स्थित आवासीय घर को चोरो ने निशाना बनाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। भीषण चोरी की वारदात से शहर में चर्चा का बाजार गर्म है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मेरे मामा स्वर्गीय चतुरानंद सिंह का घर है। उनके निधन के बाद मामी जी यहां अकेली रहती थी। हम लोगों का भी कीमती सामान इसी घर में रखा हुआ था। सोने और चांदी के जेवरात इसी घर में रखा था। मामी इलाज के लिए पूर्णिया गई हुई। और इसी बीच चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में और क्या-क्या चोरी हुई है इसका आकलन मामी के आने के बाद ही पता चल पाएगा

फिलहाल भाजपा नेता ने पुलिसिया कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए कहा है कि थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित घर में इतनी बड़ी भीषण की चोरी हो जाना, अपने आप में पुलिसिया कार्य शैली पर सवाल उठता है। थाने के निकट के घर जब सुरक्षित नहीं है तो शहर के अन्य घरों के लोग कैसे सुरक्षित महसूस करेंगे। फिलहाल घटना की जानकारी पाते हैं मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। साथ हीं घटना की जांच टेक्निकल सेल के द्वारा भी की जा रही है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि एक चोरी की घटना हुई है। घटना की छानबीन तेज कर दिया गया है। टेक्निकल सेल भी घटना स्थल का जांच किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post