मुरलीगंज/ सिटी हलचल न्यूज़
मधेपुरा : मुरलीगंज बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा द्वारा शुक्रवार को 89 वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के गोल बाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय से किया गया। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि एवं चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव दिनेश मिश्रा ने संयुक्त रुप से झंडा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा गौतम पुस्तकालय से चलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस पुस्तकालय पर आकर संपन्न हुई। शोभायत्रा में भोलेनाथ शिव बाबा एवं लक्ष्मी-नारायण की अति सुंदर झांकी बनाकर रथ में बिठाया गया था
जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। झांकी के द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस सृष्टि पर अवतरित होकर श्रेष्ठ ज्ञान दे रहे हैं। जिसके द्वारा मानव के अंदर आसुरी संस्कारों का परिवर्तन हो रहा है और उनके संस्कार देव तुल्य बनते जा रहे हैं। जो परमात्मा द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं, वह अपने लिए स्वर्णिम दुनिया का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जहां मनुष्य देव तुल्य होंगे। धरा पर स्वर्ग होगा। सर्वत्र सुख, शान्ति और समृद्धि होगी
यही वह समय है जब हम परमात्मा की संतान होने के नाते उनसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर केंद्र संचालिका बीके रूबी बहन, अनिल भूत, दिलीप भगत, उदय चौधरी, डॉ सुबोध, तेज नारायण, गौतम, संजय सुमन, अभिषेक, नीरज, हीरा, प्रकाश करनानी, इंद्रा सुमन, निशा समेत दर्जनों लोग शामिल थे।