बिहार के पूर्णिया जिले के के.नगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत में एक नशेड़ी युवक ने बकरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में बकरी की मौत हो गई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नशेड़ी युवक की जमकर पिटाई कर दी,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि मटरू ऋषि उम्र 30 वर्ष पिता ब्रह्मदेव ऋषि साकिन नाया पट्टी पंचायत बिठनौली पश्चिम नशे का आदि था। नशे में जब वह विनोवानगर के लिबरी बहियार के समीप पहुँचा तो उसकी नजर खेत मे चर रही बकरी पर पड़ी। जिसके बाद बकरी को खींचकर मक्का की खेत मे ले जाकर उसके साथ यौनाचार करने लगा
इसी बीच बकरी जोर जोर से चिल्ला रही थी। वहीं अपने बकरी को न देखकर बकरी मालिक ने खेत मे खोजना शुरू किया। मक्का खेत से आवाज आने पर खेत की तरफ गए। वहाँ का दृश्य देखकर बकरी मालिक हैरान रह गया। बकरी के मालिक छंजी हांसदा ने बताया कि दोपहर दो बजे बकरी को रस्सी से खूटे में बांधकर अपने घर में काम कर रही थी। जब बाहर आई तो खूटे सें बंधी बकरी गायब थी। पता करने आसपास गई परन्तु कहीं पता नहीं चल पाया तब हमने अपने पास के लिबरी बहियार में खोजबीन करने लगी तो देखा कि मटरू ऋषि मकई खेत मे मेरी बकरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था
वहीं महिला द्वारा हल्ला करने पर आसपास के ग्रामीण पहुँच कर दुकर्मी को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद बकरी की भी मौत हो गई थी। ग्रामीण की पिटाई से दुष्कर्मी मटरू ऋषि भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस वाहन को दी। जिसके बाद पुलिस घायल युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाना लायी। घायल की स्थिती देख कर के.नगर पीएचसी उसे इलाज हेतु भेजा गया है। वहीं महिला छंजी हांसदा के आवेदन पर के.नगर थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।