मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज
मधेपुरा : मुरलीगंज प्रखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच पैक्स चुनाव मतदान शांतिपूर्ण वातावरण कराया गया। प्रखंड के 17 पैक्स अध्यक्ष और 30 प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 61 बूथो पर मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में भाग अजमा रहे हैं। छिटपुट बूथो को छोड़कर लगभग सभी जगह ससमय मतदान शुरू हो गया था। प्रखंड के कुछ बूथो पर देर शाम तक मतदाताओ की कतार लगी रही। सुबह से हीं मतदान केंद्र पर वोटर पहुंचने लगे थे
सेक्टर पदाधिकारी, पीठासीन बूथो पर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। सभी बूथो पर धारा 144 लागू था। पूरे दिन मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ विधि व्यवस्था और मतदान केन्द्रो का जायजा लेते रहे। जिला प्रशासन की टीम भी विभिन्न मतदान केंद्र का जायजा लिया। पीठासीन और सेक्टर पदाधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिया
आरओ सह बीडीओ आशा कुमारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथो पर शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान हुआ है। 58.90 प्रतिशत मतदान हुआ है शहर के बीएल इंटर स्कूल परिसर में मतगणना को लेकर बज्रगृह बनाया गया। बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आठ बजे से मतगणना कराया जाएगा।