पूर्णियां: प्रखंड मुख्यालय स्थित धमदाहा नेहरू चौक पर होने वाली दुर्गा पूजा कार्यक्रम का मुख्य पार्षद रानी देवी, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नौ दिवसीय पर्व का शुरुआत किया। मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने कहा कि दुर्गा पूजा पर्व हिंदुओं की सबसे बड़ी आस्था से जुड़ी हुई पर्व है। आज से पर्व की शुरुआत हो गई है, जो अगले नौ दिनों तक चलेगी
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि नेहरू चौक सहित पूरे अनुमंडल में पूरे हर्षोल्लास के साथ व शांति पूर्वक मनाया जाता है। इसमें यहां के लोगों की बढ़ चढ़कर भागीदारी रहती है। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने कहा कि पूरे पर्व के दौरान उचक्कों के ऊपर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। आज से अगले नौ दिनों तक पुलिस प्रशासन पूरे मुस्तैद रहेगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता सुनील सिंह, कैलाश मेहता, मेला समिति सदस्य मनीष सिंह, शंभू शर्मा, हरेराम राय, सूरज पटेल, मनीष राय, आशुतोष कुमार, बमबम कुमार, मनीष मेहता, रितेश कुमार, मनीष महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।