मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज
मधेपुरा : प्रखंड और नगर क्षेत्र के सभी दुर्गा मंदिरों में गुरुवार को विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित कर मां भगवती की पूजन अनुष्ठान शुरू हुई। कलश स्थापना के साथ दस दिवसीय शारदीय नवरात्र की शुभारंभ हुआ। चहुंओर भक्तिभजन से आस-पास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
वही रामपुर गाँव स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कलश स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 551 कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया दुर्गा पूजा समिति रामपुर के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से चलकर गांव के विभिन्न मार्ग होते हुए बलुवाहा नदी पहुंची। जहां पंडित मधुसूदन ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कराया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र कलश में जल भरकर पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त किया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं एवं लड़कियों के द्वारा उठाए गए सभी पवित्र कलशों को विधि विधान के साथ रखा गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित ने धार्मिक अनुष्ठान कराया।कलश यात्रा में मेला समिति के सभी सक्रिय सदस्य, युवा सहित गांव के कई गणमान्य लोग शामिल थे।