पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के धनसार गांव में कोसी नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई। मृतका घर से 500 मीटर दूर कपड़ा धुलने कोसी नदी किनारे गई थी। कपड़े धुलने के क्रम में महिला का पैर फिसला, जिसके बाद वो गहरे पानी में जा समाई। तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला के शव को कोसी नदी से बाहर निकाला जा सका। इधर मृतका की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए GMCH पूर्णिया लेकर आई है। मृत महिला की पहचान जलालगढ़ थाना क्षेत्र के धनसार गांव निवासी रमानंद पासवान की बेटी
मधु कुमारी 24 के रूप में हुई है। महिला अपने पीछे दो छोटे बच्चे और पति सिंटू कुमार पासवान को छोड़ गई। इन बच्चों की उम्र 3 साल और एक साल है।
घटना की जानकारी देते हुए लड़की के पिता रामानंद पासवान ने बताया कि उनकी बेटी मधु कुमारी का ससुराल कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के रहटा गांव में है। कुछ ही सप्ताह पहले वो ससुराल से मायके आई थी। इसके बाद से वो यहीं रह रही थी। आज सुबह करीब 10 बजे वो मायके से तकरीबन 500 मीटर दूर कोसी नदी किनारे कपड़े धुलने गई थी। इसी क्रम में उसका पैर फिसला और वो गहरे पानी में जा समाई। नदी में डूब रही महिला पर वहां खेल रहे कुछ बच्चों की नजर पड़ी। इसके बाद दौड़े -भागे बच्चे गांव पर पहुंचे और ग्रामीणों को महिला के डूबने की बात बताई। कुछ ही देर बाद स्थानीय गोताखोर महिला को नदी से निकलने पानी में कूदे। जिसके बाद तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत से महिला को को नदी से बाहर निकाला जा सका, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इधर मृतका की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है। सूचना मिलते ही जलालगढ़ थाना की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम में जुट गई है।