सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए शांति समिति की हुई बैठक

 



धमदाहा , सिटीहलचल न्यूज |



सोमवार की रात्रि करीब 08 बजे धमदाहा के ढोकवा मुस्लिम टोल में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने का जो मामला प्रकाश में आया था, उनको लेकर मंगलवार को दिन के 11:30 बजे पूर्वाह्न में धमदाहा थाना में दोनों पक्षों के बीच सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में मौजूद धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है। इससे दो समाज के लोगों के बीच द्वेष की भावना उत्पन्न होती है। इस घटना की पुनरावृत्ति हुई है। इसमें दूसरे समाज के लोगो को भी आगे आकर मदद करनी चाहिए।

           


    वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी ने कहा पुलिस के द्वारा घटना की जांच की जा रही है। इसमें दोनों समाज के लोगों की मदद की आवश्यकता है। पुलिस घटना में शामिल तीन अन्य अज्ञात युवकों के ऊपर भी पुलिस जांच कर रही है। आगे उपस्थित लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि इस तरह के लोग को समाज में भी जगह नहीं दिया जाए। आपलोग आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखिए। इस बीच पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुमार अभिनव ने कहा कि ऐसे लोगों की न जाति होती है और न ही धर्म होती है। ऐसे लोगों को समाज भी स्वीकार नहीं करती है। घटना के विषय की जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि करीब आठ बजे नगर पंचायत धमदाहा , वार्ड 18 ,  ढोकवा मुस्लिम टोल निवासी मो. इकराम, पिता मो. नागो उर्फ याकूब व अन्य तीन लोगों के द्वारा हनुमान मंदिर में घुसकर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का प्रयास किया जा रहा था। वहां मौजूद महिला के द्वारा चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए और एक को दबोचने में सफल हो गए। बाकी लोग मौके पर से फरार हो गया।

                      आगे बताया कि लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। चार घंटों के भारी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से निकालकर थाना लाया गया। आगे कहा कि अभियुक्त के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेज दी गई है। बैठक में मुख्य रूप से दोनों संप्रदाय के तरफ से विनय सिंह, अविनाश गुप्ता, अशोक साह, दीपक सिंह, रवि गुप्ता, मो. तनवीर, मो. सजाउल, राहुल कुमार, विनय जयसवाल, अनंत कुमार,  सुभाष मंडल, पूर्व मुखिया रामानंद सिंह, मो. मिस्टर आलम, नाजेश मुनि, सुभाष पासवान, राजा कुमार, सीओ कुमार रविंद्रनाथ सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post