रूपौली उप चुनाव हारने वाले कलाधर मंडल बने जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष

 


पटना/सिटिहलचल न्यूज़

शनिवार को जदयू की प्रदेश कमेटी के भंग होने के साथ ही राज्य में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड ने अपनी नये प्रदेश कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी है। प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस संबंध में अधिकृत पत्र भी जारी कर दिया है।



दस प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा जारी किए गए पत्र में 10 प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह, अजीत चौधरी, पूर्व सांसद महाबली सिंह, मुनेश्वर चौधरी, संजय सिंह, हारून रशीद, बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, प्रमिला कुमारी प्रजापति, अमर कुमार अग्रवाल और कलाधर प्रसाद मंडल के नाम शामिल हैं। वहीं ललन कुमार सर्राफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 


49 प्रदेश महासचिव

पार्टी ने 49 नेताओं को प्रदेश महासचिव बनाया है। इनमें अरुण कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, वासुदेव कुशवाहा, मनीष कुमार, रणविजय कुमार, भूमि पाल राय, परमहंस कुमार, रोबिन सिंह, प्रहलाद सरकार, राज किशोर प्रसाद, मोहम्मद इरशाद अली आजाद, सुनील कुमार, सतीश कुमार, वशिष्ठ सिंह, प्रभात रंजन, रणधीर सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र चंद्रवंशी, राणा रणधीर सिंह चौहान, मेजर इकबाल हैदर, सुनील कुमार, शुभानंद मुकेश, अमरेश चौधरी, राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, जागेश्वर राय, रामनाथ रमन, अरुण कुशवाहा, अशोक कुमार बादल, अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, दीपक पटेल, प्रमोद पटेल, संतोष कुशवाहा, रतन पटेल, आशीष कुमार बबलू, इंद्रदेव पटेल, अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, कौशल किशोर कुशवाहा, सत्यजीत यादव, शंभू कुशवाहा, शिव प्रकाश गाडोदिया, विनोद सिंह, कमल नोपानी, राजेश्वर चौहान, प्रोफेसर संतोष दास पान, राजकुमार गुप्ता, मनोज कुमार उपाध्याय, नौशाद आलम, कंचन कुमारी और रामप्रवेश पासवान के नाम शामिल हैं।

बनाए गए 46 प्रदेश सचिव 



पार्टी ने 46 प्रदेश सचिव बनाए हैं। इनमें उमेश ठाकुर, बिंदा चंद्रवंशी, संतोष सहनी, डॉक्टर अरविंद कुमार ज्योति, श्याम कुमार राय, डॉक्टर अर्जुन प्रसाद, अजय कुमार कुशवाहा, रवि रंजन उर्फ रवि पटेल, पप्पू निषाद, मंजू कुशवाहा, सविता नटराज, सोनम दास, जितेंद्र पटेल, पवन मिश्रा, विनोद राय, रीना चौधरी, रामेश्वर रजक, राजीव रंजन पटेल, प्रोफेसर अरुण पटेल, गणेश कानू, सुदेश कुमार सिंह मुन्ना, रमेश सिंह, शत्रुघ्न पासवान, अंजनी कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रिय रंजन पटेल, मोहम्मद सैयद नजम इकबाल, उत्तम पांडे, रवि रंजन प्रसाद उर्फ रंजन पटेल, शिवरानी देवी, अंजनी पटेल, बद्री भगत, नेहा निसार सैफी, सुमित कुमार सिंह, मोहित प्रकाश, चंदन यादव, सत्य प्रकाश तिवारी, राहुल खंडेलवाल, कन्हैया कुमार, साकेत कुमार, राहुल परमार, मोहिउद्दीन राइन, विजय प्रकाश, मनोज सिंह, केदार भंडारी और सत्यनारायण यादव शामिल हैं। 


प्रवक्ताओं की भी सूची जारी

वही पार्टी ने प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची को भी जारी किया है। इनमें नीरज कुमार सिंह,  डॉक्टर निहोरा प्रसाद यादव, अंजुम आरा, हिमराज राम, अरविंद निषाद, डॉक्टर भारती मेहता, परिमल कुमार, अनुप्रिया और मनीष कुमार के नाम शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post