पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़
भारतीय युवा कांग्रेस" के 64वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के दिशा निर्देश" में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सम्राट केशरी जेना अध्यक्ष शिव प्रकाश ग़रीब दास के नेतृत्व में बिहार के सभी जिला/प्रखंड कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इसी बीच पूर्णिया युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैख़ सद्दाम के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस मुख्यालय गोकुल कृष्ण आश्रम में सुबह झंडा फहराया गया एवं झंडे को सलामी दी गई तथा युवाओं के हक एवं अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद करते रहने का संकल्प भी युवा कांग्रेस के दर्जनों साथियों ने लिया। एवं स्थापना दिवस पर जारी राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण महाअभियान के तहत, भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शैख़ सद्दाम प्रदेश प्रवक्ता अजमेर ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सभी महापुरुषों की स्मृति में वृक्षारोपण किया। औऱ उन्हें सहादत को याद की।
झंडा तोलण के बाद राष्ट्र मिठाई जलेबी खिलाकर एक दूजे को मुंह मीठा कराया गया। इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शैख़ सद्दाम, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष असनारायन चौधरी, ओबीसी प्रकोष्ट के अध्यक्ष अखिलेश, युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अजमेर करीम, कस्बा विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज शरीफ़ उर्फ मार्शल, पूर्णिया सदर विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सुफियान, जिला उपाध्यक्ष हयात आलम, सोशल मीडिया बैसी कॉर्डिनेटर रिज़वान तनवीर, कांग्रेस नेता सफीक आलम, नोमान,टीपू,
सहित दर्जनों युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे ।