पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज़
विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के दिशा निर्देश पर बिहार प्रदेश संगठन मंत्री रजनीकांत गिरी की देखरेख में कार्यकर्ताओं साथ मिलकर बिहार के विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार का कार्य चल रहा है। इस विस्तार कार्य से विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ को मजबूती मिल रही है जिसके कारण संगठन सामाजिक एवं धार्मिक कार्य के लिए तत्पर रहता है। आज पूर्णिया में राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश के पदाधिकारी की मौजूदगी में गूंजा बेगानी को महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनिर्मित चयनित किए जाने पर विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के सभी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी भरी उमंग देखने को मिला। आशीष गोस्वामी और सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने गूंजा बेगानी को भगवा वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। गूंजा बेगानी अपनी पदभार ग्रहण करने पर गोस्वामी जी का आभार व्यक्त किया और अपनी कर्तव्य को निस्वार्थ भाव से निर्वाह करने के लिए प्रण किया। विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गूंजा बेगानी को बधाई भी दिया।
मौके पर जिला अध्यक्ष विजय कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, नगर अध्यक्ष अमर चौधरी नगर उपाध्यक्ष सोनू कुमार मनोज सिंह प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह पंचायत अध्यक्ष,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बेबी कुमारी वार्ड अध्यक्ष काजल कुमारी मेघा कुमारी सोनाली कुमारी वार्ड अध्यक्ष काजल कुमारी अन्य उपस्थित रहे।