अमौर/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधान पार्षद व विहार सरकार में केबिनेट मिनिस्टर डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल को विहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने पर अमौर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है और क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों ने हर्ष प्रकट करते हुए हार्दिक बधाई दी । अमौर प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष सौखी लाल कर्मकार ने डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि सीमाचल से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से पार्टी संगठन और सशक्त व सुदृढ़ होगा । भाजपा परिवार में लोकप्रिय डॉ० श्री जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक काफी उत्साहित हैं और हर्ष व्याप्त है । श्री कर्मकार ने कहा कि विहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री हैं और तीसरी बार विधान पार्षद सदस्य बने हैं । उन्होंने किशनगंज से 2014 का लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। जायसवाल वर्तमान में बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के वर्तमान उप मुख्य सचेतक भी हैं।
जायसवाल सिक्किम बीजेपी के राज्य प्रभारी और माता गुजरी विश्वविद्यालय से संबद्ध माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, किशनगंज के प्रबंध निदेशक भी हैं। उन्होंने 2005 से 2008 तक बिहार राज्य भंडारण निगम के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। वे 20 से अधिक वर्षों तक बिहार प्रदेश बीजेपी के कोषाध्यक्ष भी रहे। दिलीप जायसवाल का जन्म 2 मई, 1963 को ग्राम- उसरी, पोस्ट-गोगरी, जिला-खगड़िया में हुआ है। उनके पिता का नाम आनंदी प्रसाद चौधरी है। डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के दो बेटे हैं। जिनके नाम ईच्छित भारत और दिक्षीत जायसवाल है। डॉ. दिलीप जायसवाल ने एमएससी, एमबीए, पीएचडी और एमफिल तक शिक्षा ग्रहण की है। वे हमेशा सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगे रहते हैं। वे पूर्व में प्रदेश कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, बिहार। दो बार बिहार राज्य भंडारण निगम (2005-08, 2008) के अध्यक्ष, सरस्वती विधा मंदिर प्रबंध समिति, किशनगंज के अध्यक्ष, वनवासी कल्याण आश्रम, किशनगन के अध्यक्ष, बुद्धिजीवी मंच भाजपा (2003-2006) के उपाध्यक्ष और महामहिम राज्यपाल की ओर से समाज सेवा के लिए सम्मानित हैं। बीजेपी ने एक बार फिर अतिपिछड़ा पर दांव लगाया है। डॉ दिलीप कुमार जायसवाल बिहार के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। सम्राट चौधरी के बाद दिलीप जायसवाल को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अमौर विधान सभा क्षेत्र में डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । अमौर से बधाई देने वालों में प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष सौखी लाल कर्मकार, जिला कार्य समिति सदस्य उमेश राय व राजेश साह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा,वरिष्ठ कार्यकर्ता पंचानंद ठाकुर, संजय कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष द० विमल विश्वास, कार्यकर्ता सुबोध गोस्वामी, संजय राय, सोहन चौधरी, फुलचंद यादव, मुन्ना यादव, पप्पू दास, अमृत लाल कर्मकार, सुन्दर दास सहित भारी संख्या में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों ने केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ० जायसवाल को हार्दिक बाधाई दी है ।