पूर्णिया के युवक की कानपुर में ट्रैन में चपेट में आने से मौत

 


मीरगंज/ सोनू कुमार झा 


पूर्णिया। मीरगंज के रहने वाले एक प्रवासी मंडूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक रोहतक से वापस अपने घर पूर्णिया लौट रहा था। ट्रेन के एंट्री गेट पर खड़े युवक पर पैर अचानक फिसला। जिसके बाद कानपुर देहात के पास ट्रेन के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।


सूचना पाकर परिजन कानपुर पहुंचे। जिसके बाद जीआरपी ने शव को परिजनों को सौंप दिया। शव के गांव पहुंचने के बाद से मातमी सन्नाटा है। हादसा कानपुर से 40 किलोमीटर दूर शिवली थाना के कानपुर देहात के पास हुआ। मृतक की पहचान मीरगंज थाना क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत के मिल्की गांव वार्ड नंबर 10 निवासी बुचो साह के 25 वर्षीय बेटे पंचू कुमार साह के रूप में हुई है। 5 महीने पहले ही मृतक युवक के पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इस हादसे ने परिवार पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पंचू कुमार साह एक माह पहले काम की तलाश में रोहतक गया था। उसकी मजदूरी के पैसे से किसी तरह घर चलता था। बुधवार की रात वह रोहतक जंक्शन में ट्रेन पर बैठा था। गुरुवार की सुबह वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था। इसी क्रम में कानपुर से 40 किलोमीटर दूर शिवली थाना के कानपुर देहात के पास उसका पैर फिसला और फिर वो चलती ट्रेन आई पहिए के नीचे जा समाया। ट्रेन के पहिए से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गांव का चार लड़का भी साथ लौट रहा था। मगर सभी हादसे से सहमकर भाग निकले। वहीं ट्रैक पर शव देखकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कॉल कर शिवली थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक के पास मौजूद पहचान पत्र और मोबाइल फोन के जरिए जीआरपी ने मृतक के घर वालों से संपर्क किया गया। 


घटना की सूचना पाकर परिजन शव के शिनाख्त के लिए शिवली पहुंचे। जहां शव की पहचान के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

मृतक की पत्नी कविता देवी ने बताया कि मेरा एक ही सहारा था। मगर वो भी छीन गया। अब वे अपने दो छोटे बच्चों को कैसे पालेंगी। उनके पति ने गांव में ही कुछ ग्रुप लोन उठाया हुआ था। इसे वे कैसे चुकाएंगी। वे अब आगे किसके सहारे जियेंगी। 5 महीने पहले ही पति के पिता की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इस हादसे ने महिला को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। इधर मृतक का शव उसके घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गया। गांव  और उसके आस पास के लोगों की भीड़ मृतक के घर के बाहर जुट गई। शव के गांव पहुंचने के बाद से मातमी सन्नाटा पसरा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post