पुलिस कस्टडी में जीजा-साली की मौत, थाना को फूंका,फायरिंग 3 घायल



अररिया/सिटीहलचल न्यूज़

बिहार के अररिया जिले के ताराबाड़ी थाना के हाजत में जीजा साली के मौत के बाद ग्रामीणों ने थाना को आग के हवाले कर दिया है। सूचना के बाद सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह सहित कई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन जारी रहा और पुलिसकर्मियों के ऊपर जमकर पथराव किया। जिसमे सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए हैं।

 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेम प्रसंग में जीजा ने साली को लेकर फरार हो गया था। जिसके बाद  गुरुवार को ताराबाड़ी थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और हाजत में बंद कर दिया। वही सुबह जैसे ही पुलिस कर्मीयो की नींद खुली  हाजत का मंजर देखकर उनके हाथ पांव फूल गए। हाजत में जीजा गमछा के सहारे फंदे से झूला हुआ था, वही साली दुपट्टा के हाजत के गेट से झूल रही थी। वही पुलिस कस्टडी में मौत की खबर सुनकर ग्रामीणों को भीड़ थाना में जमा होने लगी। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की पिटाई के बाद मौत हुई है। वहीं ताराबाड़ी पुलिस की संख्या कम होने पर आसपास के थाने से मदद माँगी गई। डीएसपी के नेतृव में कई थाने की पुलिस पहुँचने पर लोगो को थाना परिसर से निकाले जाने लगा जिसके बाद लोगो ने पुलिस बल पर ही हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस थाना छोड़कर जान बचाकर भागने लगे। फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। बड़ी संख्या में लोग ताराबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। जानकारी ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 अंतर्गत गोढ़ी टोला निवासी मंटू सिंह की पुत्री मुस्कान कुमारी की शादी ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के ही तरोना गांव निवासी रामानंद सिंह के पुत्र मिट्ठू सिंह से डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। मगर इसी दौरान मिट्ठू सिंह की आँखे चार उसकी अपनी 17 वर्षीय साली चांदनी कुमारी से हो गया और उसे लेकर ससुराल से भाग गया। जिसके बाद उससे शादी करके अपने घर पर रखने लगा। वहीं पत्नी ने इसको लेकर थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई थी।

घटना के बाद अररिया मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस ताराबाड़ी भेजा गया है। अभी बड़ी संख्या में लोग 

पटेगना चौक को जाम कर प्रदर्शन कर रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post