लेशी सिंह के मंत्री बनने पर दी गई बधाई



बैसा(पूर्णियां)

पूर्व मुखिया सह जदयू नेता हाजी मो ममनून अंसारी ने लेसी सिंह को लगातार तीसरी बार बिहार सरकार में मंत्री बनाये जाने पर  खुशी का इजहार किया है।


 नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद लेशी सिंह के एक बार फिर से मंत्री बनते ही जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।पूर्व मुखिया सह जदयू नेता हाजी मो ममनून अंसारी ने कहा कि लेशी सिंह को काम के अनुरूप तीसरी बार मंत्रालय मिला है। वे केवल धमदाहा विधानसभा की ही विधायक के रूप में काम नहीं करती है । बल्कि पूरे बिहार की जनता के लिए हमेशा काम करती रही हैं।


कार्यकर्ताओं ने लेशी सिंह को मंत्री बनाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं का आभार व्यक्त किया। लेशी सिंह को मंत्री चुने जाने पर हम सभी सीमांचल के लोग काफी खुश हैं। यह हमलोगों के लिए गर्व की बात है। लेशी सिंह को मंत्री बनाए जाने पर अब सीमांचल में चौतरफा विकास होगा। तथा सीमांचल के लोग मुलभुत सुविधाओं से लैस होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post