मुरलीगंज संवाददाता
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र को सेविका द्वारा मनमाने ढंग से संचालित करने का मामला आए दिन सुनने को मिल रहा है। जगह जगह पोषक क्षेत्र के लोग भी इस बात की चर्चा कर रहे हैं। जिस पर विभागीय पदाधिकारी को गंभीर होने की आवश्यकता है। जिससे बाल विकास परियोजना का उद्देश्य चरितार्थ हो सकता है।
बता दें कि सिंगयान पंचायत के अमरपुरा आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 119 शनिवार को करीब 12 बजे सहायिका के सहारे बच्चों की पढ़ाई और देखभाल हो रही रही थी। सेविका देवता सिंह केंद्र पर नहीं थी। पूछे जाने पर बताया कि सेविका मेडम अपने घर पर है। आंगनबाड़ी केंद्र में मात्र नौ बच्चे मौजूद थे। लगभग साढ़े 12 बजे तक बच्चों को भोजन नहीं मिल पाई थी। बच्चों ने बताया कि सेविका मेडम आज नही आयी है। अन्य दिन भी कभी कभार आते हैं।
सहायिका सविता देवी ने बताई कि सामग्री नही होने के कारण भोजन नही बनाए। गौरतलब हो कि इस बीच कुछ देर बाद सेविका अपने घर से आंगनबाड़ी केंद्र आ रही थी। बच्चों के भोजन नहीं बनने के सवाल पर कहा कि मुढ़ी लेकर जा रहे है। बच्चों को खिलाएंगे। जबकि शनिवार को भोजन में खिचड़ी देने का निर्देश है। इस दौरान कुछ स्थानीय लोग भी पहुंचे। सेविका द्वारा मनमाने ढंग से केंद्र संचालन की बात कही जा रही थी। देखा जाए तो विभागीय निर्देश के ठीक विपरीत वस्तु स्थिति बनी हुई थी।
इस बावत सीडीपीओ आशीष नंदन ने कहा कि जो भी समस्या है जांच की जाएगी।