इंटर की परीक्षा में छात्रा ने लहराया परचम, पंचायत का नाम किया रोशन।



कोढ़ा/शंभु कुमार 



प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की छात्रा मुस्कान कुमारी ने 455 अंक लाकर विद्यालय सहित प्रखंड का नाम रोशन किया है। अक्षय कुमार चौरसिया की पुत्री मुस्कान कुमारी ने अपना सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। प्रखंड में प्रथम स्थान लाकर लाने पर प्रखंड विकास अधिकारी श्याम कुमार थानाध्यक्ष आलोक राय अंचल अधिकारी अंजू कुमारी स्थानीय विधायक कविता देवी, मुख्य पार्षद कोढ़ा नगर पंचायत धीरज कुमार सिंह, पार्षद सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी उर्फ पिन्टु,राजद प्रखंड अध्यक्ष दीपक दास विधायक प्रतिनिधि रमन झा आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।


इधर  उच्च विद्यालय मड़वा नजरा चौकी की छात्रा हर्षिता राज ने 342 अंक लाकर विद्यालय सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय में प्रथम स्थान लाने पर पिता सीतेश कुमार सिंह माता रूमा देवी एवं विद्यालय प्रधान महानंद पंडित ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।वही गर्ल्स हाई स्कूल की  छात्रा खुशी कुमारी ने साइंस संकाय में  500 अंक में से 389 अंक प्राप्त कर फुलवरिया पंचायत सहित अपने प्रखंड का नाम रौशन की ।इस इस खुशी का इजहार करती हुई खुशी कुमारी ने बताई की इन सफलता का श्रेय माता सोनी देवी व पिता मनोज कुमार साह के अलावे मनोहर सर व रंजन सर को जाता साथ ही उनके क्षिक्षक सहीत माता पिता के बीच हर्ष का माहौल छाया हुआ है।

साथ ही उनकी माता सोनी देवी ने बताई की मेरी पुत्री फुलवरिया पंचायत जैसी एक गांव में रह कर इस सफलता को अर्जित की है। वहीं उनकी सफलता को लेकर फुलवरिया पंचायत के समाजसेवी सह पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार साह उर्फ पिंकू साह , पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर झा उर्फ बौआ झा, पुर्व मुखिया राजकुमार राय, प्रबुद्ध जन शिवनाथ झा, भाजपा नेता ललितेश्वर झा व अन्य ने बधाई व शुभकामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post