राँची: ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत सोरेन ईडी की कस्टडी में बुधवार को देर शाम राजभवन पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंपा। इस बीच सत्तापक्ष के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे। चंपई सोरेन झामुमो की अगुवाई वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।वर्तमान में वे झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से सरायकेला विधानसभा सीट के विधायक हैं। वही राज्यपाल ने हेमंत सोरेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया है।
इस बीच चंपई सोरेन ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बताया कि हेमंत सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हमने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हमारे पास 43 विधायकों का समर्थन है। हमने समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है।
बता दे कि झारखंड में हुए जमीन घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी के अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बार-बार समन भेज रहे थे, लेकिन वो पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद 2 बस में भरकर अधिकारी सीएम आवास जाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं हेमंत सोरेन ने भी ईडी के 4 अधिकारियों पर एसएसटी केस दर्ज करवाया है।