बगरा निकालने के दौरान महिला हुई सर्प दंश की शिकार

कोढ़ा/शंभु कुमार 
कटिहार। कोढा प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के पचमा मिलीक गांव वार्ड संख्या 15 में खाना के काम में मकई का बगरा  निकालने  के दौरान 40 वर्षीय योगेन्द्र राय की पत्नी रामपरी देवी को एक जहरीला सर्प ने काट लिया। इसके बाद आनन-फानन में उनके  देवर जयकांत यादव व पति योगेन्द्र राय के द्वारा इलाज हेतु कोढा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले  जाया गया। जहां घंटे उपचार के बाद सर्प दंश के शिकार महिला की स्थिति में सुधार आया वही डॉक्टर ने बताया कि उपचार बाद सर्प दंश की शिकार महिला की स्थिति अब सामान्य है।

Post a Comment

Previous Post Next Post