ढाई साल के कार्यकाल में कपूर्री ठाकुर ने बिहार को अगल पहचान दी : डॉ. गुप्ता

पूर्णिया । राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने ढाई साल के अपने कार्यकाल में ही बिहार को अगल पहचान दी। उन्होंने छोटे से कार्यकाल में आरक्षण से लेकर भेदभाव तक को खत्म कर दिया। उनके कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। उक्त बातें भाजपा नेता सह सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार गुप्ता ने कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी कार्यक्रम के दौरान कही। डॉक्टर गुप्ता ने बुधवार को अपने आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि किया। इस मौके पर उनके साथ रवि झा, आलोक लोहिया, निमल अग्रवाल, मुकेश झा, संजीव मिश्रा, राजा, संगम, तानी सहित ग्रीन पूर्णिया के सदस्य मौजूद थे। 
इमानदारी और निष्ठा का प्रतिक थे कर्पूरी ठाकुर
जन्मशताब्दी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर इमानदारी और निष्ठा का प्रतिक हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जब सीएम बने थे तो उन्होंने अपने बेटे को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने बेटे से कहा था कि ‘यह सब खुद पर हावी होने मत देना’। वहीं इस दौरान डॉ. गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री को भारतरत्न प्रदान करने के फैसले पर हर्ष जताया और कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के नारे पर चलती है। उन्होंने बताया कि जननायक को भारतरत्न देकर प्रधानमंत्री मोदी ने दलित और पीछड़ों को सम्मानित किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post