पुनः बने प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह ,उप प्रमुख रंजीत महतो, अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज

कुरसेला (कटिहार): 
कुरसेला प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह व उप प्रमुख रंजीत महतो पर लगाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज। 
सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक विशेष बैठक कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ,पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर, पर्यवेक्षक सह अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कटिहार हेमंत कुमार, प्रखंड प्रधान लिपिक श्रीकांत प्रसाद सिंह की उपस्थिति में विशेष बैठक आयोजित की गई।  जिसकी अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य अवधेश राम ने किया।
इस विशेष बैठक में प्रखंड के कुल सात पंचायत समिति सदस्यों में से दो पंचायत समिति सदस्य अवधेश राम एवं दीपमाला सिंह उपस्थित रही। कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग एवं बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 के अनुसार वोटिंग की आवश्यकता नहीं करनी पड़ी।  अतः प्रमुख एवं उप प्रमुख पर लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को निरस्त किया गया।  इस तरह दीपमाला सिंह प्रखंड प्रमुख तथा रंजीत महतो उपप्रमुख पद पर बने रहे। 
इस विशेष बैठक को लेकर प्रखंड मुख्यालय मे गहमागहमी बनी रही। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल मुस्तैद थी। संपूर्ण विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्य दंडाअधिकारी के रूप मे कुरसेला अंचलाधिकारी जयप्रकाश एवं दंडाधिकारी के रूप में श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मुकेश एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी विपिन कुमार को नियुक्त किया गया था। वे लोग बैठक को संपन्न कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय में मुस्तैद दिखे।  वही पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार  तथा  सुनीता कुमारी , हवलदार ध्रुव नारायण सिंह ,सिपाही सचिन कुमार ,रवि शंकर कुमार , अमरजीत यादव विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद दिखे। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख व प्रमुख के दर्जनों समर्थक प्रखंड मुख्यालय के बाहर उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post