कपूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती में कटिहार से 5 हजार कार्यकर्ता करेंगे शिरकत

कुरसेला (कटिहार) : 
जननायक कपूरी ठाकुर की 100 वीं जयंती भव्य तरीके से मनाने को लेकर बुधवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में  एक आवश्यक बैठक निरीक्षण भवन कुर्सेला में आयोजित की गई। बैठक मे बरारी विधायक विजय सिंह, जदयू प्रदेश महासचिव सह कटिहार जिला प्रभारी अशोक कुमार बादल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यदेव मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
जिसमे आगामी 24 जनवरी को पटना के वेटरनरी कॉलेज के मैदान में आयोजित जननायक कपूरी जयंती समारोह में  कुरसेला प्रखंड से अधिक से अधिक पार्टी के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित होने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इसके लिए प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत के अध्यक्षों के साथ बैठक में  विचार विमर्श किया गया।
बैठक मे बरारी विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर कटिहार जिला से लगभग 5000 कार्यकर्ताओं को कपूरी ठाकुर जयंती समारोह में सम्मिलित होने का निर्देश दिया गया है।  हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि 16 प्रखंडों से अधिक से अधिक संख्या में समर्थक कपूरी ठाकुर जयंती मे उपस्थित हो।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कैलाश सहनी , प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू सिंह,बबलू सिंह , मनोज सिंह, रणधीर जायसवाल ,सिंटू यादव ,विमल मंडल,राजकुमार महतो ,खगेंद्र चौधरी, नागौ राम, रमन कुमार, अशोक कुमार दास,बिंदेश्वरी मंडल ,मोतीलाल मंडल ,सिकंदर महतो , वीरेंद्र राय , कुणाल सिंह, अवधेश पासवान, प्रमोद कुमार मंडल, रामनाथ महतो ,जगन्नाथ मंडल, डेजी कुमारी, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post