पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णिया के चर्चित आर्यन हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहुल कुमार को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आर्यन की हत्या में उसका साथ देने वाले प्रवेश कुमार को भी पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार थे। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने आर्यन की हत्या को लेकर अपना जुर्म कुबूल लिया है।आर्यन की हत्या से जुड़े मामले में उसके पिता मनोज कुमार सिंह ने जलालगढ़ थाने में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी
जिसमें मुख्य आरोपी जलालगढ़ कर गंगेली निवासी धीरेन्द्र साह के बेटे राहुल कुमार साह (31), पिपरपोती गांव निवासी राजू साह के 19 वर्षीय अमित कुमार साह, पिपरपोती गांव निवासी धर्मेंद्र साह के बेटे 19 रमेश साह, गंगेली निवासी किशन कुमार साह व घनश्याम साह के बेटे प्रवेश कुमार साह (20) का नाम शामिल था। इसी के बाद से पुलिस को आर्यन हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तलाश थी। घटना की जानकारी देते हुए जलालगढ़ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इन्हें पकड़ने के लिए एसपी आमिर जावेद के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। खोजबीन के क्रम में पुलिस को इनके छिपे होने से जुड़ी किसी ने गुप्त सूचना दी
जिसके बाद रेड करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार साह और प्रवेश कुमार साह को धर दबोचा। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। पुलिस को दिए बयान में राहुल ने बताया है कि आर्यन उसकी पत्नी को लेकर गलत अफवाह फैला रहा था। वहीं प्रवेश ने बताया कि आर्यन ने उसकी मोबाइल फोन की चोरी कर ली थी। जिसका विरोध करने पर आर्यन ने उसके साथ मारपीट और गालीग्लौज की थी। इसी को लेकर उनके मन में आक्रोश था। जिसे लेकर साजिश के तहत दभिया से गला रेतकर दोनों ने उसकी हत्या की। शव को बोरे में भरकर झाड़ी में फेंक दिया। फिलहाल दोनों से पुलिस की पुछताछ जारी है।