बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्य पद मुखिया प्रीतम देवी मनोनीत



कोढ़ा/ शंभु कुमार

सरकार के अनुशंसा पर माननीय राज्यपाल बिहार सरकार के द्वारा सभी जिलों में बीससूत्री के क्रियान्वयन में समिति का गठन किया गया। जिसमें कि कटिहार जिले के कोढा प्रखंड से बासगाढा की मुखिया प्रीतम देवी सह उपाध्यक्ष को सदस्य पद के लिए मनोनीत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है।


20 सूत्री क्रियान्वनन समिति में सुरेंद्र प्रसाद यादव माननीय मंत्री बिहार सरकार को अध्यक्ष एवं जदयू के जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील यादव को 20 सुत्री क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस दौरान जदयू उपाध्यक्ष प्रीतम देवी ने बताई की बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को तेज गति मिलने के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है ।

वही उनके सदस्य पद पर मनोनीत होने पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल का आभार व्यक्त किया ।उनके सदस्य पद पर मनोनीत होने पर आम जनों के बीच हर्ष का माहौल देखा गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post