रूपौली। विकास कुमार झा
महादलित नाबालिग लड़की से हुई यौन-शोषण एवं गर्भपात मामले में आखिरी कर दुष्कर्म के आरोपी मनोज जायसवाल ने न्यायालय में सरेंडर किया है। वही अब भी आशा फेसिलेटर नूतन देवी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। मामले की बाबत बताते चलें टीकापट्टी थाना क्षेत्र तेलडीहा गांव निवासी महादलित नाबालिग लड़की दुष्कर्म के आरोपी मनोज जायसवाल के यहां काम करती थी,इसी क्रम में नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर आरोपी मनोज जायसवाल उसके साथ कई महीनों तक यौन-शोषण किया जब आरोपी मनोज जायसवाल को पता चला लड़की गर्भवती हो गई तब उन्होंने अपने करतूतों को छुपाने के लिए आशा फेसिलेटर नूतन देवी का सहारा लिया और आशा फेसिलेटर नूतन देवी ने नाबालिग लड़की का अपने फर्जी नर्सिंग होम में गर्भपात करवाया।
जब इन सभी बातों की जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उनके द्वारा मामले की बाबत टीकापट्टी थाना में आवेदन देने गए जहां मनोज जायसवाल के कुछ सहयोगी कथित सफ़ेद पोश ने पीड़िता के परिजनों को वहां भी गुमराह करने की कोशिश की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार के द्वारा मामले संज्ञान लिया गया था
तब जाकर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं टीकापट्टी थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया पुलिस के दबाव में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी मनोज जायसवाल ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है, वहीं फरार आशा फेसिलेटर नूतन देवी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।