भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, दिखे उत्साहित



रूपौली/विकास कुमार झा

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 105 वें संस्करण मन की बात में कार्यक्रम को रूपौली मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में  शक्तिकेंद्र मतेलीखेमचंद, डोभामिलिक, धोबगिद्धा, रामपुर परिहट, सिंहपूर दियारा, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी, भिखना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना। मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और भारत द्वारा G20 समिट की मेजबानी पर प्रकाश डाला।


पीएम मोदी ने विश्व पर्यटन दिवस, भारत के पर्यटन उद्योग और सांस्कृतिक अन्वेषण के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने शिक्षा और वन्यजीव संरक्षण में योगदान की प्रेरक कहानियां साझा कीं। पीएम ने 'वोकल फाॅर लोकल' को बढ़ावा देते हुए त्योहारी सीजन के दौरान स्थानीय स्तर पर बने उत्पादों को खरीदने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम को पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुधीर मंडल,

महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष हरिकांत मंडल, बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार, निरंजन मंडल, बूथ पालक राजीव कुमार, अरविंद मंडल, दीपक मंडल, बिंदेश्वरी पासवान, अनिल पासवान, छोटू मिस्त्री, आशीष कुमार, कस्तूरी राम और भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने भी सातो शक्तिकेंद्रों के सभी बूथों पर सुना।

Post a Comment

Previous Post Next Post