पूर्णियाँ/राजेश कुमार
पूर्णिया ग्रामीण पश्चिम भाजपा मंडल अंतर्गत रजीगंज शक्ति केंद्र के दुर्गा मंदिर प्राँगण से मंडल अध्यक्ष मनीष भारती की अध्यक्षता व मण्डल महामंत्री मनोज कुमार मोनू के नेतृत्व में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुभारंभ रजीगंज शक्तिकेन्द्र के बुथ अध्यक्ष श्री गणेश चौधरी जी के घर जाकर पूजा स्थल की मिट्टी लेकर हुवा। मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार भारती ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर घर जाकर कलश में मिट्टी लेकर
इसे जिला के माध्यम से दिल्ली प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर मोदी जी के पास भेझना है जिसे मोदी जी के नेतृत्व में एक अमृत वाटिका का निर्माण होना है। महामंत्री मनोज मोनू ने बताया कि रजीगंज गावँ में महिलाओं में इस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साह देखा गया महिलाएं अपने पूजा स्थल की मिट्टी लेकर अपने अपने दरवाजे पे खड़े होकर बेशब्री से उत्साहित होकर इंतजार किया और अपने यहाँ भाजपा मंडल टोली आने पर मिट्टी कलश में देकर प्रणाम किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने घर घर जाकर अमृत कलश में माटी संग्रहित किया
इस कार्यक्रम में सदर विधायक विजय खेमका जिला अध्यक्ष राकेश कुमार रजीगंज बूथ अध्यक्ष गणेश चौधरी मंडल महामंत्री मनोज कुमार मोनू मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह सोशल मीडिया प्रभारी चंदन कुमार सिंह,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयंत दास,विश्वनाथ सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गणेशी शाह अमरदीप शाह , भैरव मेहता,राजेश पोद्दार,मुख्तार आलम, सुरेश चौधरी,ब्रहमानंद जी, वीरेंद्र सिंह संतोष ऋषि मंटू चौधरी किसान मोर्चा अध्यक्ष विमल मंडल अन्य कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।