खबर का असर ,वर्षों से पुल निर्माण कार्य की मांग जल्द होगा पुर्ण -कोढा विधायक




कोढ़ा/ शंभु कुमार 



 कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मखदमपुर पंचायत के हिजरा मिलिक गांव वार्ड संख्या 1 में 21 अगस्त 2023 को पुल निर्माण कार्य की मांग को लेकर पुल नहीं तो वोट नहीं देने का वहिष्कार ग्रमिणों के द्वारा की गई जिसका की खबर सीटीहलचल मीडिया संस्थान के संवाददाता कोढा ने  इस पुल निर्माण कार्य की मांग की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था ।खबर प्रकाशित होते इसी बीच सोमवार को विधायक प्रतिनिधि रमण झा व भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पुल निर्माण की समस्या समाधान को लेकर कोढा विधायक कविता पासवान जी को दुरभाष के द्वारा अवगत कराया साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता चंद्र प्रकाश को त्वरित इस पुल निर्माण कार्य को गंभीरता से लेते हुए स्थल पर पहुंच कर जांच करने का निर्देश विधायक कविता पासवान ने दी ।वही पुर्व वार्ड प्रतिनिधि ईश्वर मुर्मू व अन्य ग्रामीणों से विधायक प्रतिनिधि रमन झा ने सम्पर्क स्थापित कर इस पुल निर्माण को लेकर भौगोलिक स्थिति का जायजा भी लिया


।वही इस पुल निर्माण कार्य होने की खबर को लेकर ग्रामीणों के बीच हर्ष का माहौल व्याप्त है। आपको बताते चलें की विगत कई वर्षों से पुल निर्माण को लेकर हिजरा मिलिक के ग्रामीणों के द्वारा संघर्ष किया जा रहा था वहीं भाजपा विधायक कविता पासवान के इस सराहनीय पहल से ग्रामीणों के बीच नई किरण की उम्मीद सा दिखाई दे रही है।वही इस पुल निर्माण कार्य हो जाने से वर्षों से पुल निर्माण कार्य का सपना ग्रामीणों का पूर्ण हो जाएगा।साथ ही आवागमन का मार्ग सुलभ हो जाएगा। वर्तमान में ग्रामीणों के द्वारा बांस की चचरी नुमा पुल चंदा एकत्रित कर इसी के सहारे ग्रमिणों आवागमन करने पर मजबुर है जिससे कि हादसे का भय भी ग्रामीणों को सता रहा है।वही इस बातचीत के दौरान भाजपा प्रतिनिधि रमण झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिला अतिपिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post