शादी के बाद दुल्हन निकली गर्भवती तब हुआ दुष्कर्म का खुलासा, पंचायत भी खा गया पैसा

 

पूर्णियाँ/रौशन राही

सरसी थाना क्षेत्र के लाफा चौक डुमरिया बस्ती में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। जहाँ शादी के बाद ससुराल गई दुल्हन 8 माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद दुल्हन को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। वहीं इस घटना के बाद दुल्हन ने अपने साथ हुए बालात्कार की पूरी घटना पंचायत व घरवालों को बताई। मगर पंचायत में शामिल लोगों ने भी जुर्माना के रकम को हड़प लिया


घटना को लेकर युवती ने सरसी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि लिसा कुमारी (बदला हुआ नाम) की शादी 4 माह पूर्व हुई थी। तबियत खराब होने पर डॉक्टर को दिखाने पर युवती 8 माह की गर्भवती निकली। जिसके बाद ससुराल वालों ने युवती को घर से निकाल कर शादी में हुए खर्च 4.50 लाख रुपया माँगने लगें। जिसके बाद इस बात को लेकर पंचायत बैठी। पंचायत में युवती ने बताया कि बनिया पट्टी वार्ड 3 का रहने वाला ज्योतिष महलदार एवं आलोक साह ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकी देकर करीब 1 साल से दुष्कर्म कर रहा था। जिसके बाद पंचायत ने दोनो युवक पर 4.50 लाख का जुर्माना लगाया और इस जुर्माना की राशि को लड़का पक्ष को शादी में हुए


खर्च की भरपाई करने को कहा गया। युवती के पिता ने बताया कि पंचायत में शामिल कुछ लोगो ने जुर्माने की राशि 4.50 लाख को गबन कर लिया। न यह पैसा लड़की को मिला न लड़के पक्ष को दिया गया। पिता ने रोते हुए कहा कि आज भी लड़के वाले शादी में हुए खर्च को माँग रहे है। उनकी बेटी के साथ किसी ने इंसाफ नहीं किया। वहीं युवती ने सरसी थाने में दुष्कर्मी दोनो युवक सहित 6 लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post