मधेपुरा/नौशाद आलम
चौसा थानाक्षेत्र के भटगामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में करीब सतरह साल से फर्जी डिग्री पर बने गुरुजी को चौसा पुलिस ने खगड़िया जिला के मरैया ओपी से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरगामा में 2006 में पदस्थापित हुए लौवालगान पश्चिमी पंचायत वार्ड नंबर 7 निवासी सत्यनारायण यादव करीब 17 वर्षों से स्कूल में पदस्थापित थे फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड क्षेत्र में फर्जी शिक्षकों में पदस्थापित हड़कंप मच गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि 4 अप्रैल 2022 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के पुलिस निरीक्षक शाहनवाज रिजवी ने केस दर्ज करा था जिसमें बताया गया था
कि 2006 से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटगामा में फर्जी सर्टिफिकेट पर नियोजित शिक्षक के रूप में पदस्थापित लौवालगान पश्चिमी पंचायत के वार्ड 7 निवासी स्वर्गीय बाल कृष्ण यादव का पुत्र सत्यनारायण यादव फर्जी शिक्षक है, केस दर्ज होने के बाद शिक्षक करीब 7 महीने से फरार चल रहे थे। केस के अनुसंधानकर्ता दरोगा नारायण पाठक के नेतृत्व में टीम गठित कर फर्जी शिक्षक के खिलाफ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान खगड़िया जिले के मरैया ओपी अंतर्गत अररिया गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। इधर बीइओ नरेंद्र झा ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटगामा में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने के मामले में गिरफ्तार शिक्षक को सेवा मुक्त करने के लिए आदेश जारी कर दिया है अन्य स्कूलों में फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने वाले शिक्षकों पर विभागीय जांच जारी है
वहीं दूसरी ओर उदाकिशुनगंज मंडल के मंडल टोला बाराटेनी मध्य विद्यालय में पदस्थापित फर्जी शिक्षक अशोक मंडल को गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज पुलिस ने गोपालपुर के कार्तिक बाबा स्थान के निकट से गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों शिक्षकों को जेल भेज दिया है, जबकि मालूम हो कि अशोक मंडल का मैट्रिक का सर्टिफिकेट बोर्ड के द्वारा सत्यापन के बाद फर्जी पाया गया था। इस मामले में भी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के शाहनवाज रिजवी ने ही केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के बाद शिक्षक अशोक मंडल फरार चल रहे थे। जिसे गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।