कोढ़ा/शंभु कुमार
कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोलासी मंडल के विनोदपुर शक्ति केंद्र एवं चंदवा शक्ति केंद्र में कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक आहूत की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के अभिभाषण को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में आए मुख्य अतिथि कोढा विधायक कविता पासवान ने बताया पार्टी को और अधिक मजबूत और सुसंगठित किया जाए, इस पर विशेष चर्चा की गई।
कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीणों को पार्टी से जोड़ना है।इस बैठक में कोढा विधायक कविता पासवान , बिनोदपुर शक्ति केंद्र प्रमुख वरुण झा , पूर्व मुखिया कपिलदेव दास, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हारून रशीद, बिनोदपुर शक्ति केंद्र सह प्रमुख कुन्दन कुसुम, युवा मोर्चा अध्यक्ष मिलन चौधरी, आईटी सेल संयोजक सुमित गांधी झा, पंचायती राज संयोजक उमाशंकर साह, किशोर साह, राजीव चौधरी, मनोज चौधरी एवम काफी सारी ग्रामीण सम्मिलित हुए ।