मुरलीगंज संवाददाता मिथिलेश कुमार
मधेपुरा : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुरलीगंज सेवा केंद्र द्वारा सोमवार को 87 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर श्री लक्ष्मी- नारायण की चैतन्य झांकी निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भाई-बहनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंगलवार को प्रातः10 बजे गोल बाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय में आयोजित शिव जयंती महोत्सव का निमंत्रण एवं परमात्मा संदेश दिया गया। झांकी के द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस सृष्टि पर अवतरित होकर श्रेष्ठ ज्ञान दे रहे हैं। जिसके द्वारा मानव के अंदर आसुरी संस्कारों का परिवर्तन हो रहा है
और उनके संस्कार देव तुल्य बनते जा रहे हैं। जो परमात्मा द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं, वह अपने लिए स्वर्णिम दुनिया का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जहां मनुष्य देव तुल्य होंगे। धरा पर स्वर्ग होगा। सर्वत्र सुख, शान्ति और समृद्धि होगी। यही वह समय है जब हम परमात्मा की संतान होने के नाते उनसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त कर सकते हैं।शोभायात्रा एवं झांकी को थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल एवं नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद आनंद कुमार उर्फ श्याम आनंद ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर रवाना किया। झांकी शोभायात्रा स्थानीय सेवा केंद्र से शुरू होकर सेंट्रल बैंक, हरिद्वार चौक, गोल बाजार, हाट बाजार रोड, मिडिल चौक, दुर्गा स्थान चौक, महावीर चौक से गौशाला होते हुए वापस सेवा केंद्र पर जाकर पूरी हुई
इस दौरान सेवाकेंद्र प्रभारी रूबी बहन ने समस्त मुरलीगंज वासियों से मंगलवार को प्रातः 10 बजे गौतम शारदा पुस्तकालय में आयोजित शिव जयंती महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होने का आह्वान किया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से डॉ सुबोध कुमार, निर्मल चौधरी, भरत अग्रवाल, रमेश भाई, मिट्ठू भगत, गौतम भाई, इंद्रा बहन, अर्चना बहन, नीरज भाई आदि शामिल थे। श्रद्धालुओ के द्वारा झांकी एवं शोभायात्रा में शामिल भाई-बहनों पर पुष्प-वर्षा कर उनका अभिवादन किया गया।