पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
गुरुवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रपुर में रोगी कल्याण समिति के सदस्य कश्यप किशोर पप्पू साथ अस्पताल कर्मीद्वारा अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। समिति सदस्य अपने सम्मान को ठेस पहुंचता देख अस्पताल परिसर पर ही धरने पर बैठ गए। जिसके बाद इसकी जानकारी अस्पताल के अध्यक्ष डॉक्टर ए.एन.झा को ग्रामीणों कै द्वारा दूरभाष से दी गई। डॉक्टर ए.एन.झा ने कहा अगर मरीज एंव अन्य ग्रामीणों के साथ अस्पताल कर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है
मामले की जांच की जायेगी एंव जो भी दोषी होंगे उनपर कार्यवाही की जायेगी। वही रोगी कल्याण समिति के सदस्य कश्यप किशोर पप्पू ने बताया कि लगातार अस्पताल के लिपिक मोहम्मद जफर राफी द्वारा अपमानित किया जा रहा है जबकि हम सभी अस्पताल के हित में हमेशा सोचते रहते हैं। आज जब हम अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तो हमारे साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। अगर कर्मी पर कार्यवाही नहीं की जाती है तो हम आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे
वही ड्यूटी पर तैनात डॉ एस.बी यादव ने समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। वही इस संबंध में मौके पर मौजूद दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल के लिपिक मोहम्मद जफर राफी का मन इतना बड़ा हुआ है कि उसे ऊपर के कोई पदाधिकारी का डर ही नहीं है। वह अस्पताल आते हैं और अपना हाजिरी बना कर फिर कहीं चले जाते हैं। वही उनके द्वारा किसी भी व्यक्ति से सही से बात नहीं किया जाता है। जब कोई भी मरीज वहां व्यवस्था के बारे में उनसे पूछते हैं तो उल्टे उसे गाली गलौज करके वहां से भगा देते हैं और धौंस जमाते है।