पूर्णिया/प्रवीण भदौरिया
मोदी सरकार के आज आठ साल पूरे होने पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने पूर्णिया के बनभाग स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष देश आजादी का 75वां अमृत महोत्सव भी मना रहा है और देश की मोदी सरकार के 8 साल- सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को भी मना रहा है। इन आठ वर्षों में देश के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का उत्थान, देश के युवाओं का उत्थान, देश के किसानों का उत्थान, सीमा पर खड़े जवानों का मनोबल बढ़ाने और उनका साहस बढ़ाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार ने की है। उन्होंने यह भी कहा कि इन आठ वर्षों में सभी क्षेत्रों में देश को आगे बढ़ाने में और देश के मान सम्मान पूरे विश्व मे स्थापित करने का काम काम किया है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है
उन्होंने कहा कि योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद पर मोदी सरकार ने चोट की। हमारे सरकार की योजनाएं गरीबों और अंतिम पायदान के व्यक्ति के लिए। पहले योजनाएं केवल कागज पर बनती थीं। अब ऐसा नहीं होता। कोरोना में सरकार ने पूरी ताकत से काम किया।
पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने के तरीकों में बदलाव आया है। पीएम ने भारतीय राजनीति की संस्कृति बदली है। सरकार के काम करने की शैली भी आज बदल गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक हमने एक लंबी यात्रा तक की है। आज हम देश में एक जिम्मेदार सरकार देखते है जो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पहले से ही प्रयास करती है। आज देश महसूस कर रहा है कि मोदी है तो मुमकिन है।
उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली आठ वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को भाजयुमो बिहार के सभी मण्डल स्तर तक के जनता के बीच पहुँचाना मेरा प्रथम कार्य है। भाजयुमो के कार्यकर्ता जल्द ही सफल आठ साल के दौरान की की विकास कार्य को लेकर विकास यात्रा निकालने जा रही है। जिसमें प्रत्येक क्षेत्र से 75 युवाओं की टोली जो बाइक रैली जो 7500 किलोमीटर तक निकालकर जनता के बीच जाकर मोदी सरकार के विकास कार्य की सबों को जानकारी देगी। यह यात्रा 4 जून से शुरू होगा जो 14 जून तक चलेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजयुमो चलाएगी युवा लाभार्थी जन सम्पर्क अभियान। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में अव्वल प्रतिभागियों को सम्मानित करने का कार्य भाजयुमो जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में करेगी। पूर्णिया में इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष परितोष भारती करेंगे।
अध्यक्ष ने गिनाई कई उपलब्धियाँ।
पिछली सरकार के 70 वर्षों में शिक्षा विभाग ने 6.37 लाख प्राइमरी स्कूल बनाए गए थे। मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में 6.53 लाख प्राइमरी स्कूल बने है। यूनिवर्सल एजुकेशन की दृष्टि से हम आगे बढ़ रहे है। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एयरपोर्ट, अभियन्त्रण महाविद्यालय इत्यादि ढेरों सारी महाविद्यालय की शुरुआत भी हुई है। गरीब कल्याण अन्न योजना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है, क्योंकि कोरोना संकट में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आर्थिक मामलों को भी किसी देश ने हल किया तो वो भारत है। 2 साल से करीब 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन दिया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत अब तक हर साल दो-दो हजार रुपए की अब तक 10 इंस्टॉलमेंट दे दी हैं और 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये इस पर अब तक खर्च किये जा चुके है। देश के ऐतिहासिक धरोहर, भारतीय संस्कृति एवं भारतीय इतिहास को सहेजने का कार्य मोदी सरकार ने किया है। देश आज नई शिक्षा नीति की सराहना कर रही है। संविधान दिवस, सोशल हारमोनी डे, राष्ट्रीय एकता दिवस, ट्राइबल प्राइड डे, योग दिवस जो हमें गौरवान्वित महसूस कराता है को इस सरकार ने ही तय किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा प्रियदर्शिनी, पूर्णिया जिलाध्यक्ष परितोष भारती, जिला उपाध्यक्ष नीरज क्रांति, कुंदन कुणाल एवं सुमित सिंह, जिला महामंत्री पिंटू शर्मा, जिलामंत्री ज्योति मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी सूरज कुमार वर्मा, सुदर्शन मिश्रा, आईडी सेल संयोजक मिथुन कुमार, सह संयोजक हरि कुमार, अभिषेक सिंह बुंदेला, गौतम दास इत्यादि मौजूद थे।