पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर देव परिवार विस्तार 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 29 अप्रैल से 02 मई तक प्रखंड के लालगंज पंचायत अंतर्गत महादेव नगर 36/40 क्षेत्र में होने जा रहा है। सत्य प्रवृत्ति संवर्धन दुष्प्रवृत्ति उन्मूलन वातावरण परिशोधन सबके सुखी मंगलमय जीवन एवं विश्व कल्याण हेतु विराट 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से संतो की अलग-अलग टोली पहुंच रहे हैं, जो विभिन्न कार्यक्रमों में अपने सदज्ञान से लोगों को जागरूक करेंगे। इस संबंध में पूर्णिया जोन के समन्वयक प्रदीप कुमार पांडे ने बताया कि शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देव परिवार विस्तार 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें 29 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से सद्गुरु ज्ञान गंगा सद ग्रंथ शोभायात्रा निकाली जाएगी
जिसके बाद संगीत व प्रवचन किया जाएगा। वहीं 30 अप्रैल को प्रातः सामूहिक ध्यान, प्रज्ञा योग, व्यायाम तथा 8 बजे से देव पूजन गायत्री महायज्ञ अपराहन 3 बजे से कार्यकर्ता गोष्टी व संध्या 5 बजे से संगीत व प्रवचन सर्व सुलभ गायत्री साधना के द्वारा किया जाएगा। वहीं 1 मई को प्रातः सामूहिक जप ध्यान पुरान, प्रज्ञा योग व्यायाम तथा संध्या ऋषि परंपरा का पुनर्जागरण एवं सद ग्रंथ स्थापना संकल्प दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। वही 2 मई को प्रातः सामूहिक जप ध्यान तथा पूर्णाहुति की जाएगी। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज हरिद्वार से संतों की टोली पधार रहे हैं जो आगंतुक सभी धर्मावलंबियों को अपने प्रवचन से ज्ञान बांटने का काम करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि वर्तमान सभी को युग ऋषि परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने 21वीं सदी उज्जवल भविष्य की संज्ञा दी है, उज्जवल भविष्य के लिए सद्विचार की देवी गायत्री एवं सत्कर्म के देव यज्ञ को आधार बनाया है
गायत्री की उपासना घर-घर में होने एवं यज्ञ के ज्ञान विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के लिए विचार क्रांति अभियान चलाया है। 21वीं सदी के गंगोत्री शांतिकुंज हरिद्वार के माध्यम से प्रत्येक वर्ष देश विदेश में कार्यक्रम को संपन्न होते हैं। 2 वर्ष के कोरोना काल बाद इस वर्ष भी शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा देव परिवार विस्तार गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी क्रम में इस लालगंज क्षेत्र में भी कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। जिसमें महायज्ञ की शुरुआत महिलाएं व युवतियों द्वारा कलश यात्रा के साथ किया जाएगा जिसके बाद अन्य सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही इस महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभिषेक कुमार बंटी, विवेक कुमार पांडे, झुन्नू जायसवाल, मनोज चौहान, दीपक उरांव, बनेश उरांव, प्रकाश उरांव, दिलीप कुमार, अनुज कुमार तथा गायत्री परिवार के प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल व युवा मंडल की सक्रिय भागीदारी है।