देवी सर्वभूतेषु मंत्रोच्चारण से गुंजायमान है फलका

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार: फलका प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों एवं घरों में चैती दुर्गा पूजा अर्चना धूमधाम से की जा रही है। जय अंबे गौरी और या देवी सर्वभूतेषु मंत्रोच्चारण से पूरे प्रखंड क्षेत्र गुंजायमान है। देवी के गीत और घंटे की ध्वनि से वातावरण चारों और भक्तिमय हो रहा है। गुरुवार को दुर्गा के छठे स्वरूप माता कात्यायनी देवी की पूजा-अर्चना श्रद्धा भक्ति के साथ की गई


वहीं माता दुर्गा की आराधना में पुरुष महिलाएं युवतियां के साथ साथ बच्चे भी पीछे नहीं रह रहे है। चैती नवरात्रा पर कोई फल तो कोई शाम फलाहार पर कोई अरबा खाकर माता की आराधना में लगे हुए हैं। घर घर में भी पूजा को इन दिनों विशेष महत्व दे रहे हैं। और सभी अपने अपने तरीके से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। महिलाएं मां दुर्गा , चालीसा दुर्गा 108 नाम आदि माला का जाप कर रही है

मां दुर्गा के भक्त एवं श्रद्धालु घर में भी पंडित के द्वारा पाठ करा रहे हैं। देवी दुर्गा की आराधना में प्रखंड से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग लगे हुए हैं। मंदिरों एंव घरों में देवी दुर्गा के भजन गीत बज रहे हैं। हर तरफ भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post