स्तरीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल की हुई बैठक

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार: फलका प्रखंड क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत सरकार भवन में प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हथवाड़ा पंचायत की मुखिया भारती कुमारी ने की। जबकि मंच संचालन विमल मालाकार ने की। बैठक में फलका प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से विभिन्न विधा के कलाकार लेखक, कवि, नाटककार, साहित्यकार, मूर्तिकार, गायक, नालवादक ,तबलावादक,ढोलक वादक, मांदरवादक, हारमोनियम वादक, झाल, खंजरी वादक आदि मौजूद थे। बैठक में मुखिया भारती कुमारी ने कहा कि हमारी विलुप्त हो रही कला एवं संस्कृति को नए स्वरूप में पुनर्स्थापित करना है। गांव में महिलाएं सुमधुर स्वर में गीत गाती हैं उन्हें हमें पहचान प्रदान करने के लिए पहल करनी है


उन्होंने कहा कि मैं अपने पंचायत का चहुंमुखी विकास कर राज्य में ऊंचा मुकाम दिलाना चाहती हूँ। कार्यक्रम की शुरुआत गायक अमर ज्योति कुमार के लोकगीत- धनि हो तुहूँ बनिह ,,,,, किसानिन हम किसनवाँ बनबै ना। दूसरा गीत--कजरी धुन पर आधारित गीत- कैसे खेल ,,,,जैभो सावन में कजरिया, बदरिया घिरी आईल ननदी। मौके पर राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल की  प्रखंड इकाई का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष सर्वश्री असीम कुमार तिवारी,उपाध्यक्ष मुनेश्वर चौधरी, सचिव अविनाश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव सुकेश कुमार रविदास, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार मल्लिक मीडिया प्रभारी सोनू कुमार, विशिष्ट स्थाई आमंत्रित सदस्य श्रीमती भारती कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य परमानन्द ठाकुर, समीर कुमार वत्स, कमल किशोर झा, अखिलेश कुमार मल्लिक, नीतीश निषाद का चयन किया गया। बैठकोपश्चात समीर कुमार वत्स ने कुहू कुहू बाजैय,य,,भोरे चिरैया, देर छै होय म॔ बिहान, मुनेश्वर चौधरी ने दादरा- मोरे देशवा बड़ी चमत्कार छै गे बहिना

पत्रकार आलोक मेहता मधुर बाँसुरी बजती थी कृष्ण-कन्हैया की, फिर मुरली वाले मुरलिया बजा दें जरा मुझे गीता का ज्ञान सीखा दे जरा।मुकेश कुमार मल्लिक ने घुँघट में क्यों छुपी हो अब रोशनी में आओ। कमल किशोर झा- ओतवा पावन हो अभियान अखिलेश कुमार मल्लिक ने आदमी मुसाफिर है, आता है जाता है। सुकेश कुमार रविदास ने देशभक्ति गीत- ऐ मेरे प्यारे वतन ऐ मेरे उजड़े चमन तुझपे दिल कुर्बान। सुप्रसिद्ध गायक एवं शिक्षक अविनाश कुमार मिश्र ने एक गीत तुम मुझे याद करो या न करो तेरी खुशी गाकर श्रोताओं को झुमा दिया। अंत में कटिहार कोकिला कंचनप्रिया के गीत- मैं तो तुम संग नैन मिला के हार गयी सजना ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। राजेन्द्र मंडल ने नवगठित फलका प्रखंड राष्ट्रीय सांस्कृतिक पहल के पदाधिकारियों, सदस्यों का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रोफेसर शमशूल हक और विमल मालाकार ने पर्यवेक्षक के कर्तव्य की भूमिका का निर्वहन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post