आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पंचायतों में ग्राम सभा का किया गया आयोजन

फलका से आरफीन बहार की रिपोर्ट

कटिहार: फलका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता पीरमोकाम पंचायत में मुखिया विनोद मिर्धा,रहटा में राजेश रंजन, सोहथा उत्तरी में चंदना झा, मोरसंडा में मुखिया राजू नायक, मघेली में पुष्पा इमरान, हथवाड़ा में भारती कुमारी, भरसिया में तल्लू मरांडी, सोहथा दक्षिण में अनीता गुप्ता, गोविंदपुर में निभा देवी, सालेहपुर में अब्दुल माजीद,भंगहा में प्रीति पटेल,पोठिया में हृदय नारायण यादव, शब्दा में महेंद्र प्रसाद साह ने की। आयोजित ग्राम सभा में विकास लक्ष्य को आच्छादित करने वाले एसडीजीएस theme सर्वसम्मति से संकल्प के रूप में चयनित एवं पारित किया गया


ग्राम सभा में अन्य योजनाओं पर भी विचारों का आदान प्रदान हुआ। आयोजित ग्राम सभा में पंचायत सचिव नरेश मंडल, मोहम्मद इस्माइल, शेखर यादव ने बताया कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दिनांक 11 से 17 अप्रैल 2022 के मध्य आईकॉनिक विक मनाया जा रहा है। आयोजित प्रथम विशेष ग्राम सभा में जनप्रतिनिधि व कर्मी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। जिसमें संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर मुखिया चंदना झा, भारती कुमारी, पुष्पा इमरान, राजेश रंजन ने कहा कि भारत सरकार व बिहार सरकार सम्मिलित जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार के द्वारा तीन तरह की योजनाओं को चयनित करने की बात कही गई है

गरीबी मुक्त पंचायत, लैंनिक समानता, प्राकृतिक प्रचुरता से पूर्ण स्वस्थ गांव का निर्माण ऊर्जा का उपयोग आदि है। इसके साथ पंचायत क्षेत्र के लोगों को हर योजना का लाभ समय पर मिले इस विषय पर भी विचारों का आदान प्रदान हुआ। मौके पर प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, उप प्रमुख नेहा परवीन, प्रमुख प्रतिनिधि कंचन मंडल, उप मुखिया बबलू महलदार, बेचन साह, शेरूद्दीन, वार्ड सदस्य वेदानंद मिस्त्री, सनाउल्लाह,सहजाद अंसारी, सुनीता देवी, नूतन देवी, ललन कुमार, मोहम्मद वसीम, चीतू देवी, डब्लू प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post