कुरसेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
कुरसेला (कटिहार)। थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने विभिन्न मामलों के पांच आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 120/20 धोखाधड़ी के आरोपी पुर्णिया जिला धमदाहा थाना कुकरोन गांव निवासी उज्जवल कुमार को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया
जबकि कांड संख्या 35/22 के आरोपी अर्जुन यादव दियरा चांदपुर निवासी को छापामारी में गिरफ्तार किया गया। इसी तरह थाना कांड संख्या 118/31 के आरोपी सहदेव महतो गोबराही दियारा निवासी को गिरफ्तार किया गया
इन आरोपियों के गिरफ्तारी के साथ थाना कांड संख्या 36/22 के आरोपी तीनघरिया गांव निवासी सुनील मंडल व तुलसी कुमार को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत मे कटिहार भेज दिया गया।