अज्ञात लोगों द्वारा किसान के मक्का खेत को किया बर्बाद 50 हजार का नुकसान

पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजीगंज पंचायत के सिमलगाछी गांव में  किसान राहुल कुमार के खेत मे लगे मक्का के फसल को असमाजिक तत्वों ने काट कर बर्बाद कर दिया है। किसान ने बताया कि बहुत मुश्किल से कर्ज लेकर ढाई बीघे के खेत मे मक्का की खेती किये हैं। मंगलवार को सुबह खेत गये तो देखा कि लगभग 3 कट्टा जमीन में लगे मक्का का फसल असमाजिक तत्वों द्वारा काट कर नीचे गिरा दिया। जिससे लभगभ 50 हजार का नुकसान हुआ है


मालूम हो कि अभी हाल ही में मंझेली के एक किसान के खेत मे लगे एक बीघे मक्के की फसल को जंगल नष्ट करने वाली दवाई का छिड़काव कर असमाजिक तत्वों ने बर्बाद कर दिया था।क्षेत्र में लगातार हो रही घटना से किसानों में भय ब्याप्त है। किसानों ने असामाजिक तत्वो पर कड़ी कार्यवाई करने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post