पति से हुआ विवाद पत्नी ने की आत्महत्या।

मुरलीगंज से संजीव कुमार की रिपोर्ट

मधेपुरा : थाना क्षेत्र के सिंगयान पंचायत के धरहरा वार्ड पांच में बुधवार की शाम एक 25 वर्षीय महिला के आत्महत्या करने का मामला हुआ। पति से हुई आपसी विवाद को लेकर महिला ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया गया कि सिंगयान वार्ड पांच के वीरेंद्र मंडल की पत्नी पूजा देवी (25) ने पति के प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार की शाम घर के अंदर रस्सी बांध गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। शाम में जब घर आए वीरेंद्र मंडल ने तो घर में देखा कि पूजा फंदा में लटका हुआ है


सूचना मिलते हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंच छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर पूर्णिया जिला के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के बठोत्तर चकला निवासी मृतिका के पिता उमेश मंडल भी पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले पूजा की शादी वीरेंद्र मंडल हुआ। दोनों का जीवन काफी अच्छा चल रहा था। बीते दिनों अपनी छोटी पुत्री का विवाह को लेकर बात विचार चल रहा था। जिस पर दामाद द्वारा एक लड़के का विचार दिया गया। जिसे देखा सुनी किया गया। उक्त बाबत पर बड़ी पुत्री मृतिका पूजा कुमारी ने फोन पर जानकारी दिया कि जिस लड़के से छोटी बहन की शादी की जा रही है

वह लड़का पहले से शादीशुदा है। बस इसी बात को लेकर मृतिका पूजा देवी का पति वीरेंद्र मंडल पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। इसी बात को लेकर मारपीट करने लगे। दोनो के बीच हुए विवाद में मारपीट कर हत्या कर देने का आरोप लगा रहे थे। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि घटना के शव की पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post