Top News

पूर्णिया में मेट्रो से हाईकोर्ट बेंच तक की मांग, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले विधायक विजय खेमका



भागलपुर जाने के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पूर्णिया चुनापुर सैन्य हवाई अड्डे पर विधायक विजय खेमका ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधायक से संक्षिप्त मुलाकात और बातचीत की।

मुलाकात के दौरान विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया के सर्वांगीण विकास से जुड़ी छह प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को आग्रह पत्र सौंपा। इसमें पूर्णिया में उच्च न्यायालय की खंडपीठ स्थापित करने, हिंदू विश्वविद्यालय की शाखा खोलने, मखाना बोर्ड की स्थापना, खुश्कीबाग रेलवे ओवरब्रिज पर फोरलेन फ्लाईओवर निर्माण, पूर्णिया में मेट्रो सेवा शुरू करने और राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन की मांग शामिल है।

विधायक ने कहा कि पूर्णिया सीमांचल का प्रमुख केंद्र है। यहां आधारभूत संरचना, शिक्षा, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार होने से न केवल पूर्णिया, बल्कि पूरे सीमांचल क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास के नए अवसर पैदा होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post