Top News

मौत की छलांग! चलते ट्रैक्टर से कूदे बुजुर्ग, घटनास्थल पर तोड़ा दम

मुरलीगंज /मिथिलेश कुमार 

मुरलीगंज थाना क्षेत्र की हरिपुर कला पंचायत स्थित रामपुर टोला में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर के ट्रेलर से अचानक कूदने के दौरान बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। उसके ट्रेलर पर एक बुजुर्ग सवार थे। इसी दौरान अचानक उन्होंने ट्रेलर से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे, उनकी मौत हो चुकी थी


घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से निकल गया।स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कठोतिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक उनकी नाम और पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।सूचना मिलते ही मुरलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी थी।मुरलीगंज थानाध्यक्ष अकमल हुसैन ने बताया कि अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। शव की पहचान कराने के साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post