Top News

दुर्गा पूजा को लेकर मुरलीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने का निर्देश


आगामी दुर्गा पूजा में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार की शाम मुरलीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम संतोष कुमार और एएसपी अजय कुमार शामिल हुए। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा समिति एवं मेला कमेटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक में एसडीएम संतोष कुमार ने पूजा आयोजन से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी समितियों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। उन्होंने पूजा समितियों को लाइसेंस के लिए समय पर आवेदन देने का निर्देश दिया, ताकि समय से लाइसेंस निर्गत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूजा से पहले शांति समिति की बैठक का उद्देश्य पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनकर समय रहते उनका समाधान करना है।

वहीं एएसपी अजय कुमार ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया।

एएसपी ने कहा कि असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर प्रशासन की विशेष नजर है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, नगर पंचायत मुख्य पार्षद सर्जना सिद्धि, रामजी प्रसाद साहा, चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष शिवशंकर भगत, डॉ. मनोज कुमार यादव, निशिकांत दास, दिनेश मिश्र, दयानंद शर्मा, पार्षद कालेंद्र यादव, उदय चौधरी, दिलीप खान, गजेंद्र पासवान, आभाष चंद्र असीम, मनोज मंडल, धीरज वर्मा, डॉ. सुबोध जायसवाल, सूरज जायसवाल, मो. जब्बार, मो. रईस, पवन यादव, अंकेश कुमार, राजीव जायसवाल, अमित पासवान, मो. शोएब, अमन कुमार सिंह, संजय सुमन एवं शंकर रजक सहित पूजा समिति और मेला कमेटी के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post