Top News

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


बारसोई प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

बारसोई प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. शानावाज ने कहा कि राजीव गांधी का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे भारत को आधुनिक एवं विकसित बनाने की दिशा में हमेशा कर्तव्यनिष्ठ रहे। उन्होंने राजीव गांधी की हत्या को देश के लिए बड़ी क्षति बताया।

वहीं बारसोई-बलरामपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर मुअज्जम हुसैन ने कहा कि राजीव गांधी को इतिहास कभी भुला नहीं सकता। वे आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कार्यक्रम में जहरुल इस्लाम, मो. हारून, शाहबाज दीदार, नूर अख्तर, मो. फैजान, शारिक नदीम, मो. महबूब, मो. शहादत हुसैन, चितरंजन पोद्दार, सत्यम ठाकुर और मामून रशीद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post