बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने बुधवार को जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। विधायक ने नगर पंचायत और बुड़को योजना से जुड़े मुद्दों के अलावा सड़क, पुल-पुलिया, बिजली, राशन कार्ड समेत अन्य प्रमुख समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा।
विधायक ने विशेष रूप से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और अनुमंडल अस्पताल की स्थिति में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बारसोई-बलरामपुर क्षेत्र में अनुमंडल अस्पताल की बेहतर व्यवस्था, बिजली समस्या का स्थायी समाधान, सड़क एवं पुल-पुलिया का निर्माण तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का निराकरण जनता के लिए बेहद जरूरी है।
विधायक ने डीएम को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की। बताया गया कि डीएम आशुतोष त्रिवेदी ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया।
मुलाकात के बाद विधायक संगीता देवी ने इसे सकारात्मक बताया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजेश साहा उर्फ मिट्ठू मास्टर तथा लोकजन युवा नेता रोहन कुमार महतो भी मौजूद रहे।
Post a Comment