Top News

पेपरलेस रजिस्ट्री से बारसोई निबंधन कार्यालय में पसरा सन्नाटा


बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल में शुरू हुई पेपरलेस ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नई व्यवस्था के बाद कार्यालय में पहले की अपेक्षा भीड़ कम हो गई है।

कातिब, दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं का कहना है कि वे नई व्यवस्था के तहत काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन आम लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया समझने और पूरा करने में परेशानी हो रही है। इसके कारण रजिस्ट्री कराने वाले लोगों की संख्या प्रभावित हुई है।

दस्तावेज लेखकों ने कहा कि रजिस्ट्री का काम प्रभावित होने से सरकारी राजस्व के साथ-साथ पंजीयन कार्यालय से जुड़े कातिब, दस्तावेज लेखक और अधिवक्ताओं की आजीविका पर भी असर पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों और दस्तावेज लेखकों ने प्रशासन से ऑनलाइन रजिस्ट्री की व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने तथा प्रक्रिया को आम नागरिकों के लिए सरल बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे नई व्यवस्था के विरोध में नहीं हैं, लेकिन इसे सुविधाजनक बनाना जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post